Aamir Khan बचपन में नहीं दे पाए Ira Khan को पिता वाला बेशुमार प्यार, अब एक्टर की बेटी ने कह दी ये बात

Aamir Khan

Ira Khan On Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी बेटी आइरा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने आमिर के करियर, आइरा की ख्वाहिशों और पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते में आए बदलावों के बारे में बात की।

करियर को दी ज्यादा अहमियत

आमिर ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि कैसे उनका करियर उनकी पहली प्रायोरिटी बन गया और इसका खामियाजा एक्टर की पर्सनल लाइफ को भुगतना पड़ा। आइरा के मेंटल हेल्थ के लिए एक सेंटर, अगत्सु फाउंडेशन में हुए एक इंटरव्यू के दौरान, आमिर ने कहा, "मैं फिल्मों और सिनेमा के जादू में खो गया था, और मुझे 35 साल बाद अपनी अबसेंस का एहसास हुआ, और मुझे बहुत गिल्ट महसूस हुआ। आपको यह भी एहसास होता है कि आप उस समय को कभी वापस नहीं पा सकेंगे, और यह आपको परेशान करता है।"

'फिल्में नहीं चलती तो दुख होता है'

जब उनसे पूछा गया कि वे अपने इस गिल्ट की भावना से कैसे निपटते हैं, तो एक्टर ने कहा, "मैं चीजों को दबा कर नहीं रखता और उनसे निपटने से बचता नहीं हूं। मुझे अपनी भावनाओं के साथ जीना पसंद है। इसलिए जब भी मेरी कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं करती, तो मैं उदास हो जाता हूं। मैं उसका शोक मनाता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा, तो यह मेरे जीवन भर मेरे साथ रहेगा।"

आइरा ने पिता को लेकर कही ये बात

उनकी बेटी आइरा खान ने अपने पिता आमिर खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और माफी और ट्रीटमेंट के बारे में भी बात की। आइरा ने कहा, "मैं जितना दोष इन पर मढ़ती हूं ना, उससे ज्यादा दोष ये अपने ऊपर ले लेते हैं। मेरे दिमाग में तो दोष मुझ पर भी है। कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो मैंने ठीक नहीं की। जैसे कि मुझे पता नहीं था कि मैं चीजों को महसूस कैसे करूं या गुस्सा कैसे जाहिर करूं। मैं पिछले दो सालों से बेहतर होने की कोशिश कर रही हूं। जब मैं ठीक हो जाऊंगी तो मुझे ये पता लग जाएगा कि मुझे किस बात पर गुस्सा आता है और फिर मैं उस कारण को माफ करके आगे बढ़ सकती हूं।"

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X