Ira Khan Wedding: परिवार संग इरा खान और नुपुर शिखरे पहुंचे उदयपुर, आमिर खान की बेटी की अब होगी शाही शादी!

Ira Khan Wedding: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी बेटी इरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इरा खान ने 2 दिन पहले ही मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग रजिस्टर मैरिज की है। अब उदयपुर में कपल शाही शादी के लिए पूरा खान परिवार पहुंच चुका है। एयरपोर्ट से नुपुर, इरा, रीना दत्ता समेंत कई लोगों के वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
शाही शादी के लिए उदयपुर पहुंचे खान परिवार-
आमिर खान की बेटी इरा खान ने 3 जनवरी को बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ निकाह किया। इस दौरान दोनों के परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए। अब आइरा खान और नुपूर शिखरे ने उदयपुर में शाही शादी करने का फैसला किया है। जिसके लिए कपल अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच गया है।
अब उदयपुर में उनकी शादी शाही होगी। इरा खान और नुपूर शिखरे की शादी उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली में होगी, जिसके लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एयरपोर्ट से जो वीडियो और फोटोज सामने आई हैं उसमें देखा जा सकता है कि इरा, नुपुर और रीना दत्ता समेंत कई लोग उदयपुर पहुंच गए हैं।
इससे पहले उदयपुर से कुछ वीडियो सामने आए थे उसमें देखा गया था कि आमिर खान अपने छोटे बेटे आजाद खान संग उदयपुर पहुंचे थे। इस दौरान आमिर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे थे। रिपोर्ट्स की माने तो आयरा और नूपुर 8 जनवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं, शादी में फैमिली मेंबर्स और खास दोस्त शामिल होंगे। उदयपुर में शादी के बाद आमिर बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं।
इरा खान और नुपुर का रिश्ता-
आपको बता दें कि कुछ समय पहले नूपुर और आइरा की सगाई के वक्त लोगों को इस रिश्ते के बारे में पता चला था। नूपुर बॉलीवुड के जाने माने सेलिब्रिटीज को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं। उनके क्लाइंट्स में सुष्मिता सेन और खुद आमिर खान जैसे कई सितारे शामिल हैं। इरा खान और नूपुर की पहली मुलाकात भी फिटनेस ट्रेनिंग के दौरान एक हुई थी जब नुपुर आमिर खान के घर इरा की फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आए थे।


Click it and Unblock the Notifications












