Ira-Nupur Wedding Reception: रिसेप्शन पर शानदार अंदाज में नजर आए इरा और नूपुर, दूसरे स्टार्स ने भी बढ़ाई रौनक

Ira khan, nupur shikhare

Ira-Nupur Wedding Reception: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज और 10 जनवरी को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। आज मुंबई में इरा और नूपुर का शानदार वेडिंग रिसेप्शन हुआ, इसमें तमाम सेलेब्स अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस रिसेप्शन में इरा और नुपुर के साथ साथ आमिर खान भी बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

इरा और नूपुर का वेडिंग रिसेप्शन-

आमिर और रीना दत्ता की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी शादी और रिसेप्शन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इरा खान और नूपुर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस रिसेप्शन पार्टी में इरा खान ने लाल रंग का लंहगा और नूपुर ने ब्लैक कर्लर की शूट पहना था। दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इस दौरान आमिर खान, रीना दत्ता और आमिर के बेटे जुनैद भी काफी हैंडसम दिखे। फैंस आमिर खान की फैमली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में बी-टाउन के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे हैं। इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जाहिर है कि आमिर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो ऐसे में इस रिसेप्शन पार्टी में कई सारे सितारें नजर आए।

जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ आयरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं। मां-बेटी ने पैप्स को पोज दिए। आयरा खान और नुपुर शिकरे का रिसेप्शन मुंबई के एनएमएसीसी में हो रहा है। तैयारियां भव्य हैं।

इस समारोह में शाहरुख, सलमान खान, कपूर, देओल समेत कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के अलावा अंबानी भी शामिल होंगे। इसके अलावा अनिल कपूर भी नागा चैतन्य के साथ पार्टी में शामिल हुए।

इरा और नुपुर की शानदार शादी-

आमिर खान की बेटी इरा और खान नूपुर शिखरे ने उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, फैंस ने दोनों की जमकर तारीफ की। उदयपुर की सितारा होटल ताज़ अरावली में बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान की नूपुर शिखर के संग शादी की थी। बेटी की शादी के दौरान आमिर खान अपने आंसू पोंछते हुए नजर आए थे, आमिर काफी इमोशनल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X