Ira Khan- मंगेतर के साथ रोमांटिक हो रही थीं आमिर खान की बिटिया, तभी दिखा कुछ ऐसा, भड़क गए लोग!

आमिर खान की बेटी आयरा की मंगनी जबसे उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखर के साथ हुई है तब वो और भी बेधड़क अंदाज में तस्वीरें साझा करती हैँ। आमिर और पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आयरा खान की कुछ तस्वीरें फिर से सामने आई हैं जो कि बेहद रोमांटिक हैं।
इन तस्वीरों ने सामने आकर सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। आयरा खान उन स्टारकिड्स में से एक हैं जिनकों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन रोमांटिक तस्वीरों की बात करें तो आयरा ने नूपुर के साथ लेटकर कहीं बैठकर पोज दिए हैं।
उनकी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। तस्वीरों को खुद आयरा ने साझा किया है। हालांकि इन तस्वीरों में कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद दोनों ट्रोल हो रहे हैं। काउच के नीचे जमीन पर आपको एक लाइटर और सिगरेट का पैकेट दिखेगा और लोगों इसको देखकर भड़क गए हैं।
आयरा ने लिखा था, ''यदि आप सोच रहे हैं कि फ़ोन हवा में क्यों है...तो मैं भी सोच रही हूँ। nupur_popeye tweetuummmss, आप क्या करते हैं!?'' इसके बाद लोग भी कमेंट करने के लिए कमेंट्स सेक्शन में आ गए और एक ने लिखा, ''बगल के बाल तो साफ कर ले भाई।''
एक ने लिखा, ''कैसा लगता है तुम्हारा बॉयफ्रेंड।'' एक ने लिखा, ''ये तस्वीर मैने ड्रोन से ली है।'' एक का कहना था, ''वह जमीन पर किस ब्रांड की सिगरेट थी।'' एक का कहना था, ''धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है सिगरेट का प्रचार कर रहे हो।''
इस तरह से लोग सिगरेट को लेकर बुरा भला कह रहे हैं और इसके प्रचार को लेकर भड़के हुए हैं। आयरा और नूपुर की बात करें तो देखने वाली बात होगी कि वो आने वाले समय में कब शादी करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications