आयरा ने आमिर खान और बॉयफ्रेंड से साथ पोस्ट की प्यारी से तस्वीर, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल!
सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और उनकी लवलाइफ भी कुछ खास कारणों से खबरों का हिस्सा बनती रहती है। अक्सर वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करतीं हैं और इसको काफी पसंद किया जाता है। इस वक्त एक तस्वीर काफी चर्चा में हैं जिसको आयरा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर की खासियत ये है कि इसमें आयरा खान, आमिर खान के साथ साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो आमिर खान और नुपूर शिखरे ने एक ही रंग के कपड़े पहने हैं और फैंस इसपर लगातार कमेंट करते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। आयरा ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है कि..

''स्वेटर वाले मौसम की वापसी और हमेशा ही हम क्रिसमस का स्वागत करते हैं।'' आमिर खान की इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो आयरा के कितने करीब हैं।

एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
आयरा खान और नुपुर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस रिश्ते से आमिर खान काफी खुश हैं और उनका कहना है कि वो अपनी बेटी की पसंद से ही खुश रहते हैं और उनके फैसले के खिलाफ कभी नहीं जाते हैँ।

पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा बने थे
कुछ समय पहले आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा बने थे क्योंकि उन्होने अपनी पूर्व पत्नी से अलग होने का ऐलान किया था। किरण राव से अलग होने की खबरों पर दोनों ने साथ आकर मुहर लगाई थी लेकिन अक्सर साथ काम करने की बात भी कही थी।

फिल्में सामने आएंगी
आमिर खान की ये दूसरी शादी थी जो कि खत्म हो गई। हालांकि अब आगे क्या होगा ये तो समय है बताएगा, लेकिन इस वक्त वो अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं। काफी जल्दी उनकी फिल्में सामने आएंगी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं। काफी समय से ये फिल्म बन रही है और फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











