'इकबाल' ने दी पहचान: श्रेयस

श्रेयस ने कहा, "फिल्म 'इकबाल' से पहले मेरी कोई पहचान नहीं थी, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि धारावाहिकों में काम नहीं करूंगा। मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रहा था।''
उन्होंने एक फिल्म 'हैंगमैन' की थी, जिससे उन्हे बेहद उम्मीदें थीं, लेकिन वह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। उसके बाद 'इकबाल' आई, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी।
इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'वेलकम टू सज्जनपुर' में श्रेयस, महादेव के किरदार में हैं, जो गांव के सभी लोगों के लिए चिट्ठियां लिखता है। इस फिल्म के बाद श्रेयस 'गोलमाल रिटर्न्स', 'क्लिक' और 'पेइंग गेस्ट' में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications