आमिर खान के घर बस भरकर आई 25 IPS अधिकारियों की टीम, वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली, जानें क्या है मामला

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों चर्चाओं में रहते हैं। कभी वह पब्लिक एरिया में नजर आते हैं तो कभी वह घर ही में परिवार के साथ समय बताने के लिए गेट टुगेदर रख लेते हैं। वहीं हाल ही में आमिर खान के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है इस बार आमिर खान के घर पर कोई मेहमान या घर परिवार के लोग नहीं बल्कि इस बार गाड़ी भरकर 25 आईपीएस अधिकारों की टीम उनके घर आ पहुंची है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
आमिर खान के घर का बाहर का एक वीडियो हुआ वायरल
इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि आमिर खान के घर के बाहर एक पुलिस की गाड़ी और एक बस आती नजर आ रही है जिसमें 25 आईपीएस अधिकारी बैठे होते हैं। बता दें कि सभी आमिर खान के बांद्रा वाले घर पहुंचे हैं। हालांकि अधिकारियों की टीम किस लिए आई है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या कहा यूजर्स ने
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे लग रहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हो सकता है आमिर खान ने दावत पर बुलाया हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अरे बाबा क्या झोल कर दिया जो गाड़ी भरकर अधिकारी सीधे घर आ गए। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा- कहीं रेड तो नहीं पड़ गई।
इस फिल्मों पर कर रहे हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' पिछले महीने ही रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पांस ठीक-ठाक था, लेकिन फिल्म को उतना रिस्पांस नहीं मिला जितना की आमिर को उम्मीद थी। इसके अलावा आमिर खान 'लाहौर 1947' को लेकर लाइमलाइट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications