..................... Ipl gujarat titans cricketer spencer johnson engaged with sara pethrik - Hindi Filmibeat

मशहूर क्रिकेटर ने की सारा संग सगाई, रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर हर किसी को चौंकाया

Spencer Johnson Engagement

Spencer Johnson Engagement:आईपीएल के दौरान गुजरात टाइटंस टीम के लिए खेलने वाले स्पेंसर जॉनसन ने हाल ही में सगाई कर ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्पेंसर जॉनसन द्वारा मंगेतर का नाम सारा पेथरिक बताया गया है। इस बात की जानकारी खुद इस स्पेंसर जॉनसन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि स्पेंसर जॉनसन की सगाई की तस्वीरों पर गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल द्वारा भी लाइक किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर की सारा लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड भी रह चुकी है और अब दोनों ने इस रिश्ते को एक नया मुकाम दिया है।

स्पेंसर जॉनसन और उनकी मंगेतर सारा इस सगाई के बाद में फूले नहीं समा रहे हैं। कपल ने अपनी सगाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है और स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर की है। इस वीडियो के दौरान दोनों किसी जगह पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सारा को आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान स्पेंसर और उनकी टीम को चेयर करते हुए स्टेडियम में देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सारा फैशन और ग्लैमर के मामले में हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल को टक्कर दे देती है। अगर हम स्पेंसर के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X