IPL 2022 ऑक्शन में आर्यन खान-सुहाना खान की फोटो वायरल, फैंस ने बोला पिता शाहरुख का हमशक्ल
आर्यन खान की फिर से काम पर वापसी देखकर शाहरुख खान के फैंस ने अपनी खुशी जताई है। पहली बार एक लंबे विवाद के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी बहन सुहाना खान के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में नजर आए। इससे सभी वाकिफ हैं कि पिछला साल आर्यन खान के लिए जीवन का सबसे दर्दनाक समय रहा है।
जहां पर मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी के दौरान आर्यन खान की गिरफ्तारी की गई। एक लंबे समय के बाद आर्यन खान की जेल से रिहाई हुई। ऐसे में आर्यन खान जेल से बाहर आने के बाद परिवार या फिर दोस्तों के साथ दिखाई नहीं दिए।

ड्रग्स विवाद के बाद पहली दफा बीते शनिवार को आर्यन खान और सुहाना खान को एक साथ आईपीएल के इवेंट में देखा गया। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस ने आर्यन खान को काम करता देख कर अपनी खुशी जताई है। जूही चावला ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के साथ आर्यन और सुहाना को एक साथ देखने की खुशी जताई है।

जूही चावला ने की तारीफ
इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते जूही चावला ने लिखा है कि KKR प्लेयर्स का स्वागत है, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, नीतीश राणा...और हमारे यंग ओनर्स की टोली आर्यन सुहाना और जाह्नवी। धन्यवाद वेंकीऔर हमारी केकेआर स्टाफ..बहुत बहुत आभार और बहुत खुश। सुहाना खान के फैंस क्लब ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा है कि सुहाना खान और आर्यन खान दिखा रहे हैं भाई-बहन गोल्स।

ब्लैक ब्लेजर में आर्यन खान का लुक देखकर
ब्लैक ब्लेजर में आर्यन खान का लुक देखकर लोगों का कहना है कि यह शाहरुख खान की तरह दिख रहे है। कई फैंस ने लिखा है कि आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान का डोल्से और गबाना का ब्लैक रंग का ब्लेजर ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहने दिखाई दिए।

पिता की तरह किया स्टाइल फॅालो
एक फैन ने लिखा है कि आर्यन खान के ब्लेजर को देखा है बेटा अपने पिता के स्टाइल को फॉलो कर रहा है। आपको बता दें कि आर्यन खान इससे पहले भी आईपीएल ऑक्शन में जा चुके हैं। आर्यन खान और सुहाना खान को एक साथ देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

अक्टूबर में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के दौरान गिरफ्तार
गौरतलब है कि आर्यन खान को पिछले साल अक्टूबर में क्रूज पर ड्रग्स रखने के मामले में कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक महीना जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली।शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे हैं आर्यन खान।


Click it and Unblock the Notifications