IPL 8 राजस्थान रॉयल्स पर भारी किंग्स XI पंजाब, प्रीती खुश
प्रीती जिंटा की टीम किंग्स XI पंजाब ने 21 अपैल को हुए आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के सामने बेहतरीन जीत हासिल की। प्रीती जिंटा ने ट्विटर पर अपनी टीम को ढेर सारी बधाईयां देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।
प्रीती जिंटा ने ट्वीट किया और लिखा क्या खेल था। अभी भी मैं खुशी के मारे कांप रही हूं। बहुत गर्व है मुझे अपनी टीम पर।
प्रीती जिंटा की टीम को उनके फैंस ने ढेर सारी बधाईयां दी हैं और साथ ङी राजस्थान रॉयल्स की टीम इस हार से बेहद हताश है। 20 अप्रैल को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 8 के दौरान अपनी दूसरी जीत हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications












