करीना के बढ़े भाव, चार्टेड प्लेन से आ रही हैं आईपीएल में परफॉम करने
ग्लैमरस क्रिकेट यानि आईपीएल 5 आज से शुरू हो रहा है। जहां ग्लैमर का नाम आता है वहां बॉलीवुड भला कैसे पिछे रह सकता है। वैसे भी काफी पहले से क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता चला आ रहा है। तो आज इस खेल के उद्घाटन समारोह से फल्म इंडस्ट्री के सितारे कैसे दूर रह सकते हैं।
जी हां आज इस समारोह में सितारों की बारात सजने वाली है जिससे यह उद्घाटन की शाम काफी रंगीन हो जाएगी। इस समारोह में अमिताभ बच्चन भी हिस्सा ले रहे हैं खबर है करीना कपूर भी इस अवसर पर रंग जमाने आ रही हैं। वो इन दिनों दिनों बैंकॉक में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रही हैं इसलिए उनके समारोह में पहुंच पाना जरा मुश्किल है।
इनकी इस परेशानी को भापते हुए आईपीएल प्रबंधन ने करीना के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया है। कार्यक्रम में पेरस्तुती देने के बाद वो इसी चार्टर्ड प्लेन से वापस बैंकॉक के लिए रवाना हो जाएंगी। सूत्रों की माने तो करीना के उपर करीब 20 लाख रूपये खर्च किये जा रहे हैं।
खबर है कि करीना इस मौके पर अपनी फिल्म रॉ वन के छम्मक छल्लों गाने पर धूम मचाने वाली हैं। करीना के साथ साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपनी अदाओं का जादू चलाने वाली हैं। इसी के साथ सलमान खान भी इस रंगारंग समारोह में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











