विराट कोहली परिवार को कर रहे हैं मिस, बोले- जब हम देश में नहीं थे...

Virat Kohli

IPL 2024: विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मोस्ट पॉपुलर और लविंग कपल हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब विराट और अनुष्का शर्मा हेडलाइन्स ना बनें। बता दें कि लंबे समय से विराट लंदन में थे। बता दें कि 15 फरवरी को विराट के बेटे का जन्म हुआ था जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा था। विराट परिवार के साथ समय बिता रहे थे, लेकिन आईपीएल की वजह से उन्हें भारत आना पड़ा, लेकिन अनुष्का अभी भी अपने बच्चों के साथ लंदन में ही हैं। परिवार और बच्चे से दूर रहने की वजह से विराट उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वे परिवार से बात करते हुए इमोशनल हो गए हैं।

बच्चे को मिस कर रहे हैं विराट
बता दें कि बीता मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स की बीच मुकाबला था। इस मैच को विराट की टीम ने जीत लिया था। इस मैच की जीत की खुशी जाहिर करने के लिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों से इस खुशी को साझा किया। विराट ने अनुष्का के साथ ही घर के नन्हें सदस्य अकाय से भी बात की। इस दौरान बात करते हुए कभी वे मुस्कुराते नजर आए तो कभी वे इमोशनल होते दिखे। विराट के एक्सप्रेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार को कितना मिस कर रहे हैं।

परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं विराट कोहली
विराट मैच शुरू होने से पहले कहते हैं- हम देश में नहीं थे, हम ऐसी जगह पर थे जहां लोग हमें पहचान नहीं रहे थे। हमने दो महीने तक खुद को सामान्य महसूस किया। एक परिवार के रूप में एक साथ समय बिताया। मेरे लिए, एक परिवार के रूप में हमारे लिए, यह एक बेहतरीन अनुभव था। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि दो बच्चे होने पर पारिवारिक दृष्टिकोण से चीजें बिल्कुल अलग हो जाती हैं तो बस एक साथ रहने की क्षमता, आप अपने बड़े बच्चे के साथ जो संबंध बनाते हैं, वह अद्भुत है। विराट कोहली ने मैच के बाद की प्रस्तुति में साझा किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X