शाहरुख खान की टीम KKK हारी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL, इस शिकस्त पर किंग खान के बहे खूब आंसू

IPL 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को कड़ी टक्कर दी और हरा दिया। मंगलवार को हुए इस मैच ने फैन्स के साथ-साथ शाहरुख खान तक को इमोशनल कर दिया। मैदान में अपनी टीम को हराते हुए देख कर शाहरुख खान भी काफी निराश हो गए थे और उनकी आंखें भी भर आई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मैच हुआ था। इस वक्त शाहरुख खान अपने शूरवीरों को सपोर्ट करते हुए खड़े होकर चीयर लीडर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। टीम के क्रिकेटर भी मैदान पर खूब मेहनत कर रहे थे। इस दौरान शाहरुख खान को टीम के लिए हूटिंग और चीयरिंग के अलावा आईकॉनिक डॉन मूवी साउंडट्रेक की धुनों पर थिरकते हुए भी देखा गया।
इस मैच की शुरुआत काफी जोश के साथ में हुई थी। लेकिन जब आखिरी में टीम को हराते हुए देखा तो शाहरुख खान काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे। फैन्स भी सुपरस्टार किंग खान को इमोशनल देख काफी ज्यादा भावुक हुए। अब एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है।
इस पूरे सीजन में शाहरुख खान ने अपनी टीम को काफी ज्यादा सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं सुपरस्टार के बच्चे अबराम खान और सुहाना खान भी कई बार स्टेडियम में नजर आए थे। हालांकि उनके बड़े बेटे आर्यन खान इसमें शामिल नहीं हो पाए क्योंकि इन दिनों वह अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications














