VIDEO: KKR की जीत के बाद शाहरुख खान को सुरेश रैन और आकाश से मांगी पड़ी माफ़ी, हुई ये चूक

कोलकाता नाइट राइडर्स सह-मालिक और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में शाहरुख खान मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर बेहद ही एक्साइड नजर आए। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया।
अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस खेल में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की ओर पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13.4 ओवर में दो विकेट होने के बाद अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस बार केकेआर ने चौथी बार आईपीएल फाइनल में अपना नाम दर्ज करवाया। इस दौरान शाहरुख खान ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और हर किसी का शुक्रिया अदा किया।
लेकिन स्टेडियम का पूरा राउंड लगाते वक्त शाहरुख खान से एक बड़ी चूक हो गई और अपने बच्चों अबराम और सुहाना के साथ मैदान पर दर्शकों को धन्यवाद देते हुए एक्टर लाइव शो के बीच पहुंच गए। लेकिन इसी दौरान एक्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर्स आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल से भी कान पकडकर माफी मांगी। तीनों को गले लगाया और कान पड़कर माफी मांगने वाला इशारा किया।
अगर हम आईपीएल 2024 की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स को 24 मई को इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि उनका फाइनल में मुकाबला किस टीम से होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच भी खेला जाने वाला है। इस मैच में जो भी विजेता टीम होगी वह दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी और पता चलेगा कि रविवार को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को किस टीम के साथ में खेलना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











