IPL 2024 जीतने के बाद टशन में आए रिंकू सिंह, शेयर किया पहला व्लॉग, बोले- घंटा बटन दबाओ, हम जीत गए हैं...

Rinku Singh Vlog: आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम खुशी से झूम उठी है। इस टीम के मालिक शाहरुख खान ने भी टीम के खिलाड़ियों के साथ इस जश्न को सेलिब्रेट किया और हर खिलाड़ी के साथ में खुशियां बांटते नजर आए। लेकिन अब हाल ही में टीम के स्टार रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दरअसल आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने मैच जीत जाने के बाद अपना पहला व्लॉग शेयर किया और यह सोशल मीडिया पर भी बहुत ही तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि उनका यह वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें वह बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसके चलते हर कोई उनका फैन हो गया है।
रिंकू सिंह के वायरल वीडियो में वह कहते हैं कि हेलो गाइस वेलकम टू व्लॉग, फिर वह भूल जाते हैं कि आगे क्या बोलना था। इसके बाद वह कहते हैं कि सब्सक्राइब कर लो, घंटा बटन दबा दो और फाइनल की ट्रॉफी हम जीत गए हैं हमारा सपना पूरा हो गया है। इस दौरान वह बाकी खिलाड़ियों के साथ नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











