IPL 2024: RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा में जगा जोश, स्टेडियम में ऐसी उछलीं की लोग भी देखकर रह गए हैरान

Anushka Sharma

IPL 2024: अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल और प्रोफशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फैमिली पर खास ध्यान दे रही हैं क्योंकि फरवरी में ही वह दूसरी बार मां बनी हैं। पिछले महीने ही अनुष्का शर्मा अपने बेटे को लेकर भारत आई थीं, लेकिन उसके बाद अनुष्का शर्मा को लगातार स्टेडियम में स्पॉट किया जा रहा है। जब भी विराट पिच पर उतरते हैं अनुष्का शर्मा उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर स्टेडियम में नजर आती हैं। वहीं बीते दिन के मैच में भी अनुष्का विराट का साथ देती नजर आईं। इस दौरान जैसे ही विराट की टीम आरसीबी जीतती है अनुष्का शर्मा तो खुशी से उछल पड़ती हैं। अनुष्का के खुशी के रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

स्टेडियम में झूम उठीं अनुष्का शर्मा
बता दें कि बीता मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में आरसीबी की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मात देकर 47 रनों से जीत हांसिल की थी। जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी विकिट खोया टीम से ज्यादा तो अनुष्का शर्मा खुशी से झूमती नजर आईं। इस दौरान पहले तो अनुष्का शर्मा हाथ उठाकर खड़ी होती हैं। उसके बाद हाथ जोड़ती हैं और फिर पति की जीत को एंजॉय करती हैं। अनुष्का शर्मा का ये नेचुरल लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

यूजर्स के जमकर आए रिएक्शन
आपको बता दें कि न्यूली मॉम अनुष्का शर्मा ने ब्लैक कलर की टी शर्ट पहनी हुई थी। डेनिम जींस और हाथ में बैंगल पहनी नजर आईं। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा आप सच्ची पार्टनर हैं। हर पल अप-डाउन में विराट के साथ खड़ी रहती हैं तो वहीं दूसरे ने कहा बच्चे के छोटे होने के बाद भी आप पति को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आईं ये बड़ी बात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X