IPL 2022: समापन समारोह में रणवीर सिंह धमाल मचाने को तैयार, एआर रहमान भी करेंगे परफॉर्म

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान आईपीएल 2022 के समापन समारोह में जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल फिनाले 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। हजारों ऑडियंस के सामने परफॉर्मेंस देने को लेकर रणवीर काफी उत्साहित हैं। इनके अलावा झारखंड के छऊ नृत्य के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

आईपीएल 2022 का समापन समारोह करीब 45 मिनट का होगा। बता दें, आईपीएल में 2018 के बाद पहली बार क्लोजिंग सेरेमनी होने जा रही है। 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के शोक में कोई समारोह नहीं हुआ था। वहीं, 2020 और 2021 में कोविड की वजह से इसे टालना पड़ा था।

ipl-2022-superstar-ranveer-singh-and-ar-rahman-to-perform-in-closing-ceremony

बहरहाल, इस साल समापन समारोह को लेकर खासा उत्साह है। बोर्ड इस समारोह में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ और इस दौरान भारतीय क्रिकेट की यात्रा दर्शाना चाहता है।

बता दें, फिनाले के दौरान ही आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। कोई शक नहीं कि यह दिन काफी धमाकेदार होने वाला है। रणवीर सिंह की बात करें तो उन्हें इस साल आईपीएल के समापन समारोह में प्रस्तुति देने वाले एक मात्र भारतीय अभिनेता के तौर पर शामिल किया गया है।

डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में रणवीर का ब्रांड वैल्यूएशन 158 मिलियन अमरीकी डालर है, जिसमें वर्ष 2020 में उनकी 102.93 मिलियन अमरीकी डालर की संख्या के मुकाबले जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में देखें तो, रणवीर इस साल विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं। भारतीयों के लिए एक वैश्विक युवा आइकन, रणवीर ने हाल ही में दुबई एक्सपो, यूएसए एनबीए और यूके प्रीमियर लीग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X