..................... IPL 2013 spot-fixing scandal is shameful, say Bollywood - Hindi Filmibeat

स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड हुआ हैरान परेशान

ग्लैमर और क्रिकेट का बहुत पुराना नाता रहा है। चाहे ना चाहे दोनों का संगम हो ही जाता है। जाहिर है जब क्रिकेट ने ग्लैमर वर्ल्ड से सुख बांटा है तो उस पर लगे दाग के छींटों को भी बॉलीवुड को सहन करना ही पड़ेगा। इसलिए शायद बॉलीवुड काफी हैरान-परेशान हैं। आईपीएल की स्पॉट फिक्सिंग में बिंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी से पूरा बॉलीवुड जगत हैरान-परेशान है।

गुरूवार को बैंगलुरू में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग की वजह से केवल आईपीएल ही नहीं बल्कि जेंटलमैन गेम की भी बदनामी हुई है। कुछ लोगों की गलती की वजह से सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में क्रिकेट स्टार श्रीसंत समेत तीन खिलाड़ी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसी सिलसिले में बिंदु दारा सिंह भी गिरफ्तार हुए हैं जिन्होंने यह स्वीकार लिया है कि वह पिछले तीन साल से क्रिकेट में सट्टा लगा रहे हैं। उन्होंने कुछ बड़े सितारों का नाम भी लिया है लेकिन उनका खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है। तो वहीं श्रीसंत की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हुआ है कि बुकी क्रिकेटरों को केवल पैसे ही नही देते थे बल्कि लड़किया भी सप्लाई करते थे।

आईये आपको बताते हैं कि किस तरह स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड आहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X