'नये लोगों पर पैसा लगाना सबसे आसान'
इन दिनों भट्ट कैंप में खुशी की लहर है। कारण है उनकी फिल्म राज 3 का वीकेंड कलेक्शन। अच्छी लेकिन सस्ती फिल्म बनाने वाले महेश भट्ट को हिंदी सिनेमा में नये लोगों का पितामाह कहा जाता है।
सारांश से लेकर राज 3 तक में उन्होंने नये चेहरों को मौका दिया है। इस बात को दिल से स्वीकार करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि जितनी यह बात सही है कि मैं नये लोगों को अपनी फिल्म में लेता हूं उतनी ही सही यह बात भी है कि नये लोगों पर पैसा लगाना सबसे सुरक्षित होता है उन पर लो रिस्क होता है।
नये कलाकारों के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता हैं वहीं दूसरी ओर बड़े कलाकार काफी महंगे होते हैं और बिजी होते हैं इसकी वजह से फिल्में लंबे समय में काफी महंगी बनती है जिसकी वजह से बजट भी गड़बड़ा जाता है।
आपको बता दें कि सारांश में अनुपम खेर को, आशिकी में राहुल राय और अनु अग्रवाल को, जन्नत में सोनल चौहान को, फुटपाथ में इमरान हाशमी को और जिस्म 2 में सन्नी लियोन औऱ जन्नत 2 और राज 3 में ईशा गुप्ता को भट्ट ने ब्रेक देकर हिट फिल्में दी हैं।
इमरान हाशमी ईशा गुप्ता बिपाशा बसु महेश भट्ट राज 3 bipasha basu emraan hashmi esha gupta mahesh bhatt raaz 3


Click it and Unblock the Notifications
