Antim- मिलिए दमदार सरदार राजवीर से, सलमान खान ने दमदार डायलॉग के साथ पोस्टर किया रिलीज!

मेगास्टार सलमान खान लगातार आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर मेहनत कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि हर हाल में आयुष शर्मा को पहली हिट मिले। बीते दिन आयुष शर्मा का लुक और उनका नाम इस फिल्म से सामने आया था और बताया गया था कि राहुल कैसे राहुलिया बना। अब सलमान खान का लुक और उनका नाम इस फिल्म सामने आया है। सलमान खान का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें वो डायलॉग भी बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान इस वीडियो में कह रहे हैं.. 'जिस दिन इस सरदार की हटेगी, सबकी फटेगी।' इसके अलावा कैप्शन लिखा गया है.. 'एंजॉय करें अंतिम, 26 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।

salman khan, antim, सलमान खान

सलमान खान (राजवीर)...' सलमान खान का लुक एकदम शानदार लग रहा है और इस फिल्म में वो एक सरदार के रोल में नजर आने वाले हैं जो कि पुलिस ऑफिसर भी है। आयुष शर्मा एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं।

इसके पहले भी इस फिल्म से एक टीजर सामने आ चुका है जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा भिड़ते नजर आए थे। सलमान खान की बहन अर्पिता के लिए ये फिल्म बेहद खास होने वाली है। एक तरफ पति आयुष तो दूसरी तरफ भाई सलमान नजर आएंगे।

अर्पिता के साथ फैंस के लिए भी दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना निश्चित रूप से बेहद शानदार होगा। सलमान खान ने इसके पहले आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री में काफी सपोर्ट किया था और उन्होने शानदार तरीके से आयुष को लॉन्च किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X