YO YO Honey Singh पत्नी शालिनी को लाए दुनिया के सामने
मुंबई। रैपिंग के बादशाह हनी सिंह अचानक से फिर सुर्खियों में आ गए। जब हनी सिंह टीवी रियलटी शो 'India's Raw Star' इंडियाज गाॅट टैलेंट के सेट पर अपनी पत्नी शालिनी के साथ दिखाई दिए। दरअलस शो पर हनी सिंह अपने प्राइवेट एलबम देसी कलाकार को लांच करने पहुंचे थे। जिसे लेकर हनी बहुत परेशान और नर्वस थे। उनकी नर्वसनेस का आलम यह था कि शूट शुरू होने में चार घंटे की देरी हुई। इस दौरान वे फोन पर किसी से बात करते रहे।

थोड़ी देर में उनकी पत्नी शालिनी शो पर पहुंची और हनी सिंह की नर्वसनेस दूर की। हनी ने अपनी पत्नी को स्टेज पर बुलाया और सबसे उनका परिचय करवाया। यह पहला मौका है जब हनी ने अपनी पत्नी के बारे में सिर्फ बात कीए बल्कि उन्हें दुनिया के सामने भी लेकर आए। उन्होंने यह भी बताया कि अपने बर्थ-डे (14 अगस्त) पर शालिनी ने उनसे तोहफे के रूप में एक वादा मांगा था कि वे उनकी हर बात सुनेंगे।
आज वे अपनी पत्नी को यह वचन देते हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह की शादी पर हमेशा से ही विवाद रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











