मनोज बाजपेयी को इंटिमेट होने में लगता है डर
बहुमुखी प्रतिभा के धनी मनोज बाजपेयी की प्रतिभा को केवल दर्शक ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े दिग्गज भी मानते हैं। चंद फिल्मों के जरिये ही लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मनोज बाजपेयी को एक चीज करने में काफी डर लगता है और वह है पर्दे पर किसी के साथ इंटिेमेट होना। इस बारे में खुद मनोज बाजपेयी ही ने ट्विटर पर लिखा है।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि भले ही मनोज बाजपेयी को किसी के साथ पर्दे पर हमबिस्तर होना अच्छा नहीं लगता हो लेकिन उनकी फिल्मों में जमकर बेडसीन होते हैं। मनोज ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी फिल्मों में मुझे बहुत से अंतरंग दृश्य करने पड़ते हैं, लेकिन उन्हें करना हमेशा ही कठिन होता है।"
खुद मनोज मानते हैं कि उनकी फिल्मों में काफी बेडसीन होते हैं बावजूद इसके उन्हें घबराहट होती है यह एक सोचने वाली बात है। फिलहात तो जनाब इन दिनों फिल्म 'ट्रैफिक' और 'तेवर' में बिजी हैं।
मनोज बाजपेयी को 'सत्या', 'राजनीति' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और अपहरण, सत्याग्रह जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि मनोज बाजपेयी जैसे सितारे कभी-कभी ही धरती पर पैदा होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












