इंटीमेट सीन देना और किस करना आम बात है: पूनम पांडे
मुंबई। ट्विटर सनसनी और बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री पूनम पांडेय ने अपनी आने वाली फिल्म 'नशा' के बोल्ड दृश्यों के बारे में कहा है कि इस तरह के सीन देना आम बात है। यह ध्यान देने योग्य है कि 'नशा' 26 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसके पहले यह फिल्म लिपलॉक और बोल्ड दृश्यों को लेकर चर्चा में हैं।
पूनम ने बताया कि इस फिल्म में वह एक बोल्ड किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होने यह सब किया है, जो कि एक मुश्किल काम नहीं है। उन्होने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे सह कलाकार शिवम काफी नर्वस थे। जिन्हें मुझे कंविंस करना पड़ा। मैंने शिवम से कहा कि अगर आप नर्वस होगें तो इसका असर स्क्रीन पर पड़ेगा, मेरे काफी समझाने के बाद ही वह अपना काम बेहतर ढंग से कर सके।
नशा फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना हैं। पूनम विश्वकप 2011 के दौरान चर्चा में आयी जब उन्होने कहा था कि अगर टीम इंडिया विश्वकप जीतने में कामयाब रहती है तो वह खिलाडि़यों के सामने इंडियन ड्रेसिंग रूम में 'न्यूड' होने के लिए तैयार हैं। इसके बाद ट्विटर पर अपनी तस्वीरों और ट्वीट के द्वारा वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अब उनकी फिल्म 'नशा' रिलीज हो रही है जो कि अपने इंटीमेट सीन्स के कारण चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
