इंटीमेट सीन अन्य दृश्यों की तरह ही होते हैं: श्रद्धा कपूर
मुंबई। जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'आशिकी 2' में मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह फिल्म की अच्छी कहानी और भूमिका पर ध्यान देती हैं क्योंकि यही दर्शकों को ज्यादा अपील भी करता है। इसलिए वह अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हैं। फिल्मों में इंटीमेट सीन देने के बारे में वह कहती है कि यह भी फिल्म के अन्य दृश्यों की तरह ही होते हैं जो कि कहानी की जरूरत के मुताबिक रखे जाते हैं।
श्रद्धा कपूर इसके पहले 'तीन पत्ती' और 'लव का दि इंड' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'आशिकी 2' फिल्म में उनके सह कलाकार आदित्य राय कपूर हैं। आदित्य के बारे में श्रद्धा का कहना है कि हम दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज हैं, हमने शूटिंग के दौरान भी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारा है।
आदित्य के साथ जोड़ी बनाने पर श्रद्धा ने बताया कि मुझसे कई लोगों ने कहा है कि हमारी जोड़ी काफी अच्छी दिखती है और सच भी है कि हम फिल्मी पर्दे के बाहर काफी अच्दे दोस्त हैं। 'आशिकी 2' फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमा हाल में प्रदर्शित होगी।
श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
