इंटरव्यू से डरते हैं महानायक अमिताभ बच्चन
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि "किसी भी हस्ती के लिए सबसे मुश्किल प्रस्तुति..साक्षात्कार देने की कला है! मैं इसमें हमेशा परास्त होता हूं।"
सोचकर और पढ़कर हैरानी होती है कि अमिताभ बच्चन यह बात कह रहे हैं। एक्टिंग के हर फार्मेट में अव्वल रहने वाले अमिताभ बच्चन एक युग कहे जाते हैं। कई किताबों और कहानी के प्रेरणा बनें अमिताभ बच्चन की शायद यही खूबियां हैं जिसकी वजह से वह निरन्तर सीखते ही रहे हैं और इसलिए वह आज परफेक्ट अभिनेता, एंकर और प्रस्तोता हैं।
फिलहाल तो अमिताभ बच्चन 'भूतनाथ रिटर्नस' की शूटिंग में व्यस्त है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी। मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। फिल्म में गेस्ट रोल शाहरूख खान का था।


Click it and Unblock the Notifications












