शूटिंग के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर के साथ हादसा, जोर से गिरीं, सेट पर मचा हड़कंप ! VIDEO
रातोंरात सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह कैसे शूटिंग के दौरान जोर से गिर पड़ी थीं। ये हादसा उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ। शुक्र इसका था कि जोर से नहीं लगी और वह खुद को संभालने में सफल हुई, वरना जिस तरह वह गिरी ऐसा लग रहा था कि उन्हें ज्यादा चोट लग सकती थी।
प्रिया प्रकाश वारियर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें इस घटना को देखा जा सकता है। वह इस वीडियो में भागते हुए आती हैं और को-स्टार की पीठ पर चढ़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाती और वह जमीन पर गिर जाती हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में जुटी हुई हैं। इसी फिल्म में वह नितिन के साथ दिखेंगी। हाल में ही इस फिल्म से जुड़ा एक गाना भी रिलीज हुआ था जिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला।

प्रिया प्रकाश वारियर ने क्या कहा
इस वीडियो को शेयर करते हुए कहती हैं कि ये सब जिंदगी की झलकियां हैं अक्सर ये मुझे नीचे धकलेती है लेकिन मैं फिर से पूरे आत्मविश्वास के साथ उठ खड़ी होती हूं। ऐसे ही मैं आगे बढ़ रही हूं।

ओरू अडार लव
प्रिया प्रकाश को साल 2019 में आई फिल्म ओरू अडार लव से फेम मिला था वह इस फिल्म के एक गाने से खूब पॉपुलर हुईं। इस फिल्म का गाना छाया रहा, जिसमें वह आंख मारने वाले एक्सप्रेशंस से सोशल मीडिया पर छा गईं।

अपकमिंग फिल्म
प्रिया प्रकाश वारियर की आने वाली फिल्म चेक है, जोकि 26 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म को चंद्रशेखर येलेती ने डायरेक्ट किया है। प्रिया और नितिन के अलावा रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म का हिस्सा हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव
फिल्मों के अलावा प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ के किस्सों को शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











