International Yoga Day 2021: जैकलीन फर्नांडिज ने बच्चों के साथ किया योग, शेयर की प्यारी तस्वीरें

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में योलो (यू ओनली लिव वन्स) फाउंडेशन लॉन्च किया था, वह लॉन्च के बाद से अनुकरणीय काम कर रही है और जरूरतमंदों की मदद के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। अपने अंदाज़ में, उन्होंने इस कठिन वक़्त में लोगों की सेवा की है और जैकी को ऐसे करते हुए देखना सबसे सकारात्मक एहसास है।

जैकलीन खुद फिटनेस और योगा में अपना समय निवेश करते आई हैं और योगा करने की झलक अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज, विश्व योग दिवस के अवसर पर, उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा," योलो फाउंडेशन की ओर से हैप्पी वर्ल्ड योग डे। आज की सुबह इन बच्चियों के साथ बेहतरीन रही। सभी का शुक्रिया। सभी ने साथ में मेडिटेशन व एक्सरसाइज की।

Jacqueline Fernandez

अभिनेत्री को उदायन शालिनी ऑर्गनाइजेशन की लड़कियों के साथ योगा करते देखा जा सकता है। योग और प्राणायाम सेशन योलो फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए थे और सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वृंदा के मार्गदर्शन में परफॉर्म किये गए थे।

वह पहले भी बच्चों के साथ बातचीत करने और खेलने के लिए एक अन्य एनजीओ का दौरा कर चुकी हैं, एक अस्पताल में फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन कर चुकी हैं, मुंबई और पुणे पुलिस फ़ोर्स को रेनकोट दे चुकी हैं, साथ ही ऐसे समय में मदद के लिए आगे आने वाले अन्य वारियर्स से बातचीत कर चुकी हैं।

जैकलीन ने उस वक़्त भोजन परोसने में मदद की थी जब योलो फाउंडेशन ने रोटी बैंक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया था, साथ ही स्ट्रीट एनिमल्स को खाना खिलाया और निस्संदेह, उनके सभी काम इस महामारी से लड़ने में बहुत मददगार रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X