अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4'.. और बाहुबली कनेक्शन.. 2019 दिवाली धमाका
साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' को काफी बड़े स्तर का बनाना चाहते हैं। लिहाजा, फिल्म का बजट भी इतना रखा गया है कि उसमें 5 फिल्में बन जाएं। जी हां, अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4 का बजट 200 करोड़ तक रखा गया है। जिसमें से 75 करोड़ सिर्फ फिल्म की वीएफएक्स के लिए रखा गया है।
तो अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन को सीधा टक्कर देंगे टाईगर श्राफ!
रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 4 के लिए लंदन से वीएफएक्स टीम को बुलाया जा रहा है। जिन्होंने कई बड़े हॉलीवुड फिल्म (Inception, Interstellar) में भी वीएफएक्स का काम किया है। बता दें, साथ ही बाहुबली की वीएफएक्स टीम भी फिल्म पर काम करने वाली है। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

दरअसल, हाउसफुल 4 के लिए एक काल्पनिक दुनिया बनाई जाएगी। यह फिल्म पुनर्ज्नम पर आधारित है। लिहाजा, यहां दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि यह हमारे प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्म होगी।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications