टेबल पर चढ़कर छोटी ड्रेस में डांस कर रही थी इंटरनेशनल सिंगर, लोग झुक-झुककर बनाने लगे वीडियो तो फिर...

Shakira Viral Video: इंटरनेशनल सिंगर शकीरा के गाने की पूरी दुनिया दीवानी है। उनके गाए आए दिन चार्टबस्टर पर टॉप पर रहते हैं लेकिन हाल ही में शकीरा को एक ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा। जी हां, सिंगर एक जगह पर परफॉर्म कर रही थीं और उनके बार-बार मना करने के बावजूद एक शख्स उन्हें रिकॉर्ड करता रहा औ वो इससे काफी खफा नजर आईं।
शकीरा को हाल ही में रिलीज हुए गाने सोलटेरा पर डांस करने के लिए स्टेज पर इनवाइट किया गया था। एक बार जब वह स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने गाने पर थिरकना शुरू कर दिया, लेकिन जल्दी ही उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनकी ड्रेस का वीडियो बना रहे थे। शकीरा ने पहले तो उन्हें वीडियो बनाने से मना किया लेकिन जब वो नहीं माने तो खुद को बचाने की कोशिश करते हुए उन्होंने लगातार अपनी ड्रेस को ठीक किया। शकीरा लगातार अनकंफर्टेबल दिखीं और फिर वो गुस्से में वहां से चली गईं। उनका अपना आपा खोने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।
वीडियो को ऑनलाइन काफी रिएक्शन मिल रहे हैं, जिसमें कई लोगों ने अभद्रता के लिए वहां मौजूद लोगो की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा- "यह असल में निराशाजनक बर्ताव है। कलाकारों को मंच पर और मंच से बाहर दोनों जगह सम्मान और प्राइवेसी मिलनी चाहिए। सभी के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना बहुत जरूी है।" एक और यूजर ने कहा- "जो कोई भी फिल्म बना रहा था, उसे यौन उत्पीड़न के लिए गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।"
आपको बता दें, शकीरा कुछ महीने पहले अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी। वह जेरार्ड पिक के साथ रिलेशनशिप में थी। यह एक्स कपल 11 साल तक रिलेशनशिप में रहा। अपने रिश्ते के दौरान, उनके दो बच्चे हुए - बेटा मिलान जो कि अब 11 साल का है और बेटी साशा जो कि इस वक्त नौ साल की है। शकीरा और जेरार्ड आखिरकार 2022 में अलग हो गए। कथित तौर पर जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया।


Click it and Unblock the Notifications











