इंटरनेशनल नर्स डे: काजोल, अभिषेक बच्चन समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया नर्सों को सलाम, वायरल Tweets
आज पूरी दुनिया मेडिकल लाइन की सबसे मजबूत पिलर नर्सों को सलाम कर रही है। इस दिन को इंटरनेशल नर्स डे के रूप में जाना जाता है। कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में नर्स की भूमिका और उनका योगदान और भी अहम बन गया है। बॉलीवुड सितारों ने भी उनके कार्यों और जज्बे को सलाम किया। अमिताभ बच्चन, काजोल और संजय दत्त से लेकर कई स्टार्स ने नर्सों को इस दिवस की शुभकामनाएं दीं।
बता दें नर्स मेडिकल लाइन में मजबूत पिलर है जिसके बिना ये क्षेत्र अधूरा है। उनके योगदानों और बलिदान को देखते हुए 12 मई को ये दिन चुना गया जब पूरी दुनिया नर्सों को सलाम करती है। आपको बता दें विश्व की महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन 12 मई को होता है और इसी दिन अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। फ्लोरेंस को दुनियाभर में नर्सिंग पेशे के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications