वरिंदर घुम्मन की जिम में बाजू की नस दबी, इलाज के दौरान मौत, मिस्टर इंडिया रह चुके हैं सलमान खान के को स्टार

Bodybuilder Varinder Ghuman Death

Bodybuilder Varinder Ghuman Death: अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। वह 41 वर्ष के थे। वरिंदर सिंह घुम्मण मूल रूप से पंजाब के जालंधर जिले से थे और उन्हें 'द ही-मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता था। साल 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वह एक पेशेवर बॉडीबिल्डर, अभिनेता और डेयरी फार्मिंग से जुड़े हुए थे। उन्हें दुनिया का पहला शुद्ध शाकाहारी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर माना जाता है और उन्होंने भारत में फिटनेस की दुनिया में कई लोगों को प्रेरित किया।

जानकारी के अनुसार, वरिंदर अपनी बाजू के एक छोटे ऑपरेशन के लिए फोर्टिस अस्पताल, अमृतसर गए थे। बताया जा रहा है कि जिम में वर्कआउट के दौरान उनकी बाजू की नस दब गई थी। वह अपने घर से अकेले निकले थे क्योंकि यह एक सामान्य ऑपरेशन था और उन्हें उसी दिन वापस लौटना था। लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पंजाब के खेल जगत और फिटनेस प्रेमियों में शोक की लहर है। कई लोग अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

वरिंदर ने न सिर्फ बॉडीबिल्डिंग में नाम कमाया, बल्कि फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने पंजाबी फिल्म कबड्डी वन्स अगेन में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है, जिनमें 2019 की मरजावां और आने वाली फिल्म टाइगर 3 शामिल हैं। वे कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

वरिंदर घुम्मण ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने दम पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और अपने अभिनय व फिटनेस दोनों से दर्शकों का दिल जीता।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X