शाहरूख खान पर भारी अजय देवगन
इतिहास की बात करे तो अजय देवगन का पलड़ा शाहरूख पर भारी दिखायी पड़ रहा है। आज से करीब 21 साल पहले अजय देवगन ने जब बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म फूल और कांटे के जरिये तो भी वो फिल्म दिवाली पर आयी थी और उसी दिन यशराज की फिल्म लम्हें हिट हुई थी। लम्हे में सुपर स्टार अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी थी तो वहीं फूल और कांटे में नये सितारे अजय देवगन और मधु थे।
फूल और कांटे सुपर हिट हुई औऱ लम्हें सुपर फ्लाप। यही नहीं अजय देवगन की पिछली फिल्में बॉक्सऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया है जबकि शाहरूख की फिल्मों को आशातीत सफलता नहीं मिली हैं जिसकी वजह से उनकी स्टारडम में फर्क भी पड़ा है।

जबकि जब तक है जान..एक लवस्टोरी है, ऊपर से फिल्म के निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के निधन ने फिल्म को थोड़ा कमजोर कर दिया है ऐसे में किंग खान की जब तक है जान , अजय देवगन की एसओएस के आगे थोड़ा कमजोर दिखायी पड़ रही है। देखते हैं 13 नवंबर किसके लिए खुशखबरी लेकर आता है?


Click it and Unblock the Notifications