शशि कपूर से जुड़ी 10 रोचक बातें, बचपन में शशिराज के नाम से जानते थे इन्हें

शशि कपूर हिंदी फिल्म जगत के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं। शशि कपूर को हाल ही में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 में हुआ था और इनका असली नाम था बलबीर राज कपूर लेकिन फिल्मों में इन्होने शशि कपूर के नाम से एंट्री की।

Interesting facts about Shashi Kapoor

शशि कपूर के परिवार के बच्चे करीना कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर आदि आज बॉलीवुड में अपना एक मकाम हासिल कर चुके हैं। आइये शशि कपूर से जुड़ी कुछ रोमांचक बातें जानते हैं जिनसे शायद आप अभी तक अंजान होंगे।

1- चाइल्ड आर्टिस्ट थे शशि कपूर

शशिराज नाम से करते थे काम शशि कपूर का एक चाइल्ड आर्टिस्ट थे और कई फिल्मों में उन्होंने अपने भाई राज कपूर के साथ काम किया था चार साल की उम्र शशि कपूर ने पृथ्वीराज कपूर द्वारा बनाए जाने वाले नाटकों और फिल्मों में काम करना शुरु किया। संग्राम, दाना पानी में उन्होंने शशिराज नाम से काम किया। आग और आवाराज फिल्म में उनके चाइल्ड कैरेक्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

2- विदेशी महिला संग शादी करने वाले पहले कपूर

शशि कपूर ने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई की। कलकत्ता में वो अंग्रेजी फिल्मों की अभिनेत्री जेनिफर केंडाल से मिले। कुछ ही मुलाकातों में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

3- जैनिफर और शशि कपूर ने बनाया पृथ्वी थियेटर

जैनिफर और शशि कपूर के तीन बच्चो हुए कुणाल कपूर, करन कपूर और संजना कपूर। 5 नवंबर 1978 में शशि कपूर और जेनिफर ने मिलकर पृथ्वी थियेटर का निर्माण किया।

4- धर्मपुत्र से शुरु किया अपना करियर

शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की 1961 में फिल्म धर्मपुत्र से।

5- राखी, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान और नंदा संग इनकी जोड़ी रही हिट

शशि कपूर ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा फिल्में की राखी, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान और नंदा के साथ। नंदा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि शशि कपूर उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

6- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वले कपूर खानदान के तीसरे शख्स

कपूर परिवार में पृथ्वीाज कपूर और राज कपूर के बाद शशि कपूर तीसरे सदस्य हैं जिन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

7- 1 दिन में 3-4 फिल्मों की करते थे शूटिंग

शशि कपूर ने अपने करियर में करीब 116 फिल्मों में काम किया। उन्होंने एक दिन में करीब 3-4 फिल्मों की शूटिंग की है।

8- हिंदी के साथ अंग्रेजी फिल्मों में भी किया काम

शशि कपूर ने हिंदी फिल्मों के साथ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। दि हाउसहोल्डर, शेक्सपीयर वल्लाह, दि डिसीवर्स, साइड स्ट्रीट, प्रीटी पोली आदि फिल्मों में अपने बेहतरीन काम के लिए काफी सराहे गये।

9- टीवी सीरीज में भी किया काम

शशि कपूर ने 1996 में मिनी टीवी सीरीज गुलीवर्स ट्रेवल में भी काम किया। इस टीवी शो को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

10- निर्माता बनकर सफल नहीं हुए शशि कपूर

80 के दशक में शशि कपूर ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। जुनून, कलयुक, 36 चैरंगी लेन, विजेता, उत्सव जैसी फिल्मों का निर्माण किया इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X