बिग बॉस में लक्ष्मी का हो रहा है अपमान

Laxmi Narayan
बिग बॉस सीजन 5 अब लगता है कि अपने शबाब पर जल्द ही आ जाएगा। इस घर में रहने वाले सदस्यों में अब तना तनी होने लगी है। लेकिन हर जगह पर जुबानी तलवार घर के सिर्फ एक ही सदस्य पर लटक जाती है। उसे हर कदम पर अपमान सहना पड़ रहा है। आखिरकार उसके आंखों से आंसू भी आ ही गये जी हां हम बात कर रहे हैं इस घर में रह रही किन्नर लक्ष्मी के बारे में।

इस घर में सोमवार को आए नए मेहमान अमर उपाध्याय ने पहला निशाना लक्ष्मी को ही बनाया, उन्होंने सबसे पहले लक्ष्मी की बिरादरी से जुड़े लोगों पर ही बात की इसके बाद पूजा मिश्रा ने भी लक्ष्मी को महारानी हिजड़ावती कहती नजर आईं और इस बात पर पूजा को कोई अफसोस भी नहीं है।

इसके बाद लक्ष्मी ने खुद को सम्भाला कई बार पूजा से बहस भी हुई उसके बाद एक बार फिर लक्ष्मी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी आंख से आसूं निकल गये। मानों उसे ऐसा लग रहा था कि उसने बिग बॉस में आकर सबसे बड़ी गलती की हो। बिग बॉस ने इस हफ्ते घर के सदस्यों को टास्क दिया इस टास्क में लक्ष्मी तो ट्राउजर पहनने का फरमान जारी किया गया था इस टास्क के साथ ही उसके सब्र का घड़ा भर गया और वह रोने लगीं।

लक्ष्मी की मानें तो उनको किन्नर होने की ही सजा मिल रही है यही वजह है कि बिग बॉस में हर कदम पर उनका अपमान हो रहा है, लोग उन्हें किसी भी बात पर ताना मार देते हैं। लेकिन फिर बिग बॉस ने अपने फरमान में बदलाव लाया लेकिन इन सब बातों से लक्ष्मी के अंदर गुस्से का ज़हर तो भरता ही जा रहा है। अगर लक्ष्मी का गुस्सा फुटता है तो इसमे कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। फिर चाहे वो अमर हो, पूजा हो या फिर कोई और....

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X