VIRAL VIDEO: महिला ने गाय की चरी से बनाई ड्रेस फिर किया इस गाने पर डांस, लोग बोले- उर्फी की एक और बहन आ गई...

Viral video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई अपने डांस का टैलेंट दिखाता नजर आता है तो कभी कोई अपनी क्रिएटिविटी दिखाता नजर आता है। इंटरनेट पर अतरंगी वीडियो जमकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घास से ऐसी ड्रेस बना देती है कि लोग भी हैरान रह जाते हैं। इतना ही नहीं महिला इसके बाद डांस भी करना शुरू कर देती है। महिला को इस तरह देख लोग महिला की उर्फी जावेद से तुलना करने लगते हैं।
उर्फी जावेद की नकल करती नजर आई ये महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला उर्फी जावेद की नकल उतारती नजर आ रही है। महिला गाय को खिलाने वाली चरी से ऐसी ड्रेस बना लेती है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। इस ड्रेस के साथ ही महिला पंख भी बनाती है। यह महिला सोन परी के जैसी ड्रेस बनाकर तैयार करती है। इस अतरंगी लुक के साथ ही वह परदेसिया गाने पर डांस मटक-मटक के डांस करती है।
यूजर ने किए फनी कमेंट्स
बता दें कि महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट देखने को मिलते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उर्फी जावेद की बहन खुरपी जावेद तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- घास से ड्रेस को बना ली है अब ऐसी खुजली होगी की फिर कभी इस तरह की ड्रेस नहीं पहन पाओगी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- एक दिन यह भी उर्फी की तरह पॉपुलर हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











