इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बने प्रियंका-विराट, 1 पोस्ट से करोड़ों की कमाई
सोशल मीडिया कंपनी हॉपर एचक्यू डॉटकॉम ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट को Instagram Rich List 2020 के नाम से जाना जाता है। इस बार इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हॉलीवुड स्टार, बिजनेसमैन और रेसलर ड्वेन जॉनसन रहे। वहीं इंस्टाग्राम पर कमाई करने के मामले में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी कुछ कम नहीं हैं। प्रियंका इस लिस्ट में 28वें नंबर पर हैं।
इंस्टाग्राम रिच लिस्ट की बात करें तो इंडियन सेलेब्स में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं। पिछले साल भी सिर्फ यही दो भारतीय सेलेब्स को इस लिस्ट में जगह मिली थी। विराट कोहली इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से दो पायदान आगे हैं। विराट 26 पर हैं तो प्रियंका चोपड़ा 28वें स्थान पर हैं। इंस्टाग्राम की लिस्ट के मुताबिक, ये दुनियाभर के सितारे करोड़ों रुपये की कमाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से करते हैं।
इस बार द रॉक यानी ड्वेन जॉनसन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 7.4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले नंबर पर हैं। इस पर ड्वेन ने कार्दशियन व जेनर सिस्टर्स को पीछे छोड़ खुद ये स्थान हासिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications











