तुनिषा शर्मा के बाद इस इंस्टाग्राम क्रिएटर ने लगाई फांसी, पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई..

tunisha sharma

अभी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के आत्महत्या का मामला शांत नहीं हो पाया था कि एक बड़ी खबर आ रही है कि एक इंस्टाग्राम क्रिएटर ने फांसी लगातार खुदकुशी कर ली है। जी हां, जैसे ही ये खबर सामने आई लोग चौंक गए हैं और उनका कहना है कि ये सब क्या हो रहा है। इस इंस्टाग्राम क्रिएटर का नाम लीना नागवंशी जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि लीना नागवंशी काफी शानदार क्रिएटर थीं और उनको इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार लोग फॉलो करते थे।

उन्होने रायगढ़ के केलो बिहार कॉलोनी में आत्महत्या कर ली थी। Viral Bhayani ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, ''रिपोर्ट्स के मुताबिक लीना नागवंशी ने आत्महत्या की है। 22 वर्षीय सोशल मीडिया प्रभावकार ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, इसलिए पुलिस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही मामले के बारे में और बता पाएगी।'' पता चला है कि घरवालों को ऐसा लगा था कि लीना जीवित हैं इसलिए उनको फांसी के फंदे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

लीना ने पहले ही अपने प्राण त्याग दिए थे। अब पुलिस इस केस के बारे में क्या जानकारी इकट्ठा करती हैं ये तो समय ही बताएगा। इस वक्त टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा भी चर्चा में है और उन्होने एक शूटिंग सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी।

इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा के बॉयफ्रेंड का नाम शीजान है और उसपर धोखा देने का आरोप मृतका की मां की तरफ से लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X