देव पटेल ने की दीपिका-प्रियंका की तारीफ..कहा-दोनों से प्रेरित हूं
देव पटेल का कहना है कि दीपिका और प्रियंका और दीपिका जो कर रही हैं उनसे मैं काफी प्रेरित हूं।
लायन स्टार देव पटेल का मानना है कि एंटरटेनमेंट का वैश्विक स्तर पर काफी विकास हो रहा है और भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में अपना कदम जमाते देख उन्हें काफी अच्छा लगता है। उनका कहना है कि दीपिका और प्रियंका और दीपिका जो कर रही हैं उनसे मैं काफी प्रेरित हूं।

देव ने कहा कि एक इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन पहचान बनाने के बाद नए चैलेंज को स्वीकार करना ये वाकई में काबिल ए तारीफ है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की हाल ही में पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx : return of the xander' रिलीज़ हुई है।
फिल्म का तो पता नहीं लेकिन इस सुपरस्टार का ये प्रमोशन #SuperHit है!
वहीं बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की तो उनकी भी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच जल्द रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। हालांकि ट्रेलर में प्रियंका की हल्की सी ही झलक दिखाई गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें प्रियंका का काफी दमदार किरदार है। बहरहाल ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा, प्रियंका को रोल कैसा है।


Click it and Unblock the Notifications











