बॉलीवुड के खतरनाक विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं शरमन जोशी, टैलेंटेड घराने से आते हैं एक्टर और जीजा तो...

Sharman Joshi Family: बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शरमन की एक्टिंग देखकर ऐसा लगता है कि उनकी रगों में ही एक्टिंग दौड़ रही हो और सच में भी ऐसा ही है।
आज आप शरमन जोशी की फैमिली के बारे में जानकर हैरान होने वाले हैं। शरमन एक ऐसे घराने से आते हैं, जहां एक्टिंग और थिएटर पीढ़ियों से चलता आ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने खुद भी कम उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में इंट्रेस्ट लेना शुरू कर दिया था।
शरमन के पिता थे जाने-माने एक्टर
शरमन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर और फिल्मों के एक जाने-माने चेहरे थे। उनकी दमदार एक्टिंग और थिएटर में गहरी पकड़ ने शरमन को भी कला से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उनकी बहन मानसी जोशी रॉय भी टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकी शादी जाने-माने एक्टर रोहित रॉय से हुई है।
चाचा-चाची का भी है खूब नाम
उनके परिवार में सिर्फ यही नहीं, बल्कि उनके चाचा प्रवीण जोशी भी गुजराती थिएटर के बड़े नाम रहे हैं। उनकी चाची सरीता जोशी ने भी टीवी और थिएटर में लंबे समय तक अपनी पहचान बनाई है। परिवार में और भी कई कलाकार हैं- केतकी दवे, पूनम जोशी और पुरबी जोशी, जो सभी मनोरंजन जगत का जाना-माना चेहरा हैं।
प्रेम चोपड़ा बने शरमन के ससुर
दिलचस्प बात यह है कि शरमन की निजी जिंदगी भी बॉलीवुड से गहराई से जुड़ी हुई है। उनकी शादी हुई है प्रेरणा चोपड़ा से, जो कि हिंदी सिनेमा के मशहूर और खतरनाक विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं।
कैसे हुई मुलाकात
शरमन और प्रेरणा की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच एक खास कनेक्शन बन गया था। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और उन्हें यकीन था कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। यही कारण था कि उन्हें एक-दूसरे को प्रपोज करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, साल 2000 में दोनों ने पारंपरिक गुजराती रीति-रिवाजों से शादी कर ली। यह शादी मुंबई में 15 जून को हुई थी और दोनों परिवारों के करीबी लोग इस खास दिन के गवाह बने।


Click it and Unblock the Notifications











