SRK Birthday- शाहरुख खान के बर्थडे बैश की इनसाइड तस्वीरें वायरल, एमएस धोनी भी लगे बेहद हैंडसम!

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर चर्चा है और 2 नवंबर को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था और पूरे देश से उनको बधाई संदेश मिल रहे थे।
अब शाहरुख खान के बर्थडे बैश की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।
2 नवंबर को अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पार्टी में शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इसका एक कारण ये भी है कि पूजा का जन्मदिन भी इसी तारीख को होता है। निर्माता फ़ौज़िया आदिल बट ने पार्टी की अंदर की तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज़ का सहारा लिया।
उन्होंने दीपिका पादुकोण, रणवीर, आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ-साथ फिल्म निर्माता एटली और क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान सभी काफी स्टाइलिश लग रहे थे और कमाल के लुक्स लोगों को पसंद आ रहे हैं।
लुक्स की बात करें तो इस दौरान रणवीर सिंह काले सूट में थे और मीरा राजपूत भी कमाल की लग रहीं थीं। मीरा को ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे और उन्होने पूजा के साथ पोज दिए थे। हालांकि शाहरुख खान का लुक इस दौरान सामने नहीं आ पाया है।
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान डंकी को लेकर बिजी हैं और इस वक्त इस फिल्म का टीजर सामने आया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में शाहरुख खान पहली बार काम करने वाले हैँ। ये साल शाहरुख खान के लिए शानदार रहा है और उन्होने पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं...


Click it and Unblock the Notifications