रानी मुखर्जी ने 7 करोड़ में खरीदा नया घर, देखिए INSIDE PHOTOS, टाइगर श्रॉफ- दिशा पटानी होंगे पड़ोसी
बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री रानी मुखर्जी पिछले दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो चुकी हैं। वहीं, इस बीच उन्होंने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट भी खरीदा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 4 प्लस 3 बीएचके वाले इस आलीशाली फ्लैट की कीमत 7.12 करोड़ बताई जा रही है। यह मुंबई के खार इलाके में हैं।
बता दें, रानी मुखर्जी ने जिस सोसाइटी में घर लिया है, वहां पहले से टाइगर श्राफ, दिशा पटानी और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे सेलिब्रटीज भी रहते हैं। इस सी-व्यू अपार्टमेंट को काफी खूबसूरत माना जाता है।

रानी मुखर्जी का यह फ्लैट 22 फ्लोर पर है और यहां से अरब महासागर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। फिलहाल रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा यहां कब शिफ्ट होंगे, इसकी जानकारी नहीं है। बहरहाल, उनके फ्लैट से कुछ इनसाइ़ड फोटोज हमारे पास आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर समझ सकते हैं कि अभिनेत्री का फ्लैट कितना आलीशान और हर सुविधा से युक्त है।


Click it and Unblock the Notifications