शाहरुख खान ने दिखाईं दिल्ली वाले आलीशान बंगले की PICS, गौरी खान ने किया रिडिजाइन
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दिल्ली के हैं। उनकी परवरिश दिल्ली से हुई और उन्होंने तालीम भी दिल्ली से हासिल की। उनके लिए ये शहर दिल के बहुत करीब है। यहां शाहरुख खान का शानदार बंगला भी है जो किसी महल से कम नहीं है। खुद शाहरुख खान ने दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही फैंस के लिए भी एक खुशखबरी शेयर की है।
दरअसल शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर दिल्ली वाले घर की फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि ये घर उनके लिए कितना खास है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी पत्नी गौरी खान ने इस घर को फिर से डिजाइन किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये घर कितना खूबसूरत है।
खास बात ये है कि इस ख्वाबों के महल में आम लोग भी जा सकते हैं। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दिल्ली की ढेर सारी यादे हैं। ये शहर खास दर्जा रखती है और इसके लिए हमारे दिल में खास जगहहै। गौरी खान ने इस दिल्ली वाले घर को दोबारा से डिजाइन किया है। यहां आपके लिए भी एक शानदार मौका है जब आप हमारे मेहमान बनकर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











