फ्यूचर सुपरस्टार्स की पार्टी..स्टार्स ने की जमकर मस्ती..Inside Pics
Recommended Video

लगभग 2 दशक के बाद बॉलीवुड पर किसका राज होगा ये सबको पता है।अबराम, तैमूर, यश जौहर, रूही जौहर सभी बॉलीवुड के आने वाले भविष्य हैं इसमें कोई शक नहीं हैं। हाल में रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा 2 साल की हुईं और उनके जन्मदिन पर रानी मुखर्जी ने शानदार पार्टी दी।
इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स ने एक साथ मस्ती की लेकिन स्टार किड्स के स्टार पैरेंट्स ने भी बच्चों की पार्टी में कुछ कम मस्ती नही की। बच्चों की छोड़िए उनकी भी तस्वीरें काफी मजेदार है। इनकी कुछ इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पार्टी में शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, करण जौहर, रेखा,शिल्पा शेट्टी सहित स्टार्स शामिल हुए और सबने जमकर अदिरा की पार्टी में मस्ती की। हालांकि अदिरा के जन्मदिन के अवसर पर कई स्टार किड्स की तस्वीरें वायरल हुईं लेकिन अदिरा की एक भी तस्वीर नहीं शेयर की गई।
बहरहाल. आगे की स्लाइड्स पर देखिए अदिरा के जन्मदिन की इनसाइड तस्वीरें जो काफी मजेदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











