Inside PICS: चप्पल खोलकर बेधड़क नाचे रणवीर - दीपिका, बिग बी भी हुए शामिल, देंखे Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बाद आज शनिवार को बॉलीवुड सितारों के लिए खास रिसेप्शन पार्टी रखा गया है। पार्टी में लगभग बॉलीवुड के सभी सितारे नजर आए। सभी सितारे एक से बढ़कर एक लग रहे हैं। वहीं, पार्टी से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जहां दीपिका और रणवीर दोस्तों के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

दीपिका- रणवीर की यह रिसेप्शन पार्टी पूरी तरह से बॉलीवुडिया रही है। पार्टी से एक तस्वीर बाहर आई है, जहां दीपिका- रणवीर गुरु रंधावा और यो यो हनी सिंह के साथ दिख रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं कि दीपिका अपने हील्स वाले चप्पल उतारकर शूज पहन चुकी हैं और फुल मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone Ranveer Singh

वहीं, कोरियोग्राफर्स बॉस्को सीज़र ने भी रणवीर- दीपिका के साथ एक एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों से ही साफ जाहिर है कि यह पार्टी कितनी धमाकेदार रही है।

दीपवीर के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण के पहले हीरो किंग खान यानी शाहरुख खान पहुंच गए हैं। कोई शक नहीं कि कुछ ही देर में शाहरुख की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी। शाहरुख बॉलीवुड पार्टी में खूब एन्जॉय करते हैं। और यहां तो रणवीर- दीपिका दोनों ही उनके खास दोस्त हैं।

वहीं, इन तस्वीरों के साथ साथ पार्टी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां पार्टी में रणवीर सिंह के साथ अमिताभ बच्चन थिरकते दिख रहे हैं। बिग बी अपने पूरे परिवार के साथ पार्टी में पहुंचे हैं। नीचे देंखे वीडियो-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X