..................... Anant Ambani- Radhika Merchant की सगाई पार्टी से वायरल हुईं इनसाइड तस्वीरें Inside pics from Anant Ambani- Radhika's engagement party went viral, Salman and Janhvi with Orry - Hindi Filmibeat

Anant Ambani- Radhika की सगाई पार्टी से वायरल हुईं Inside Pics, सलमान और जान्हवी के साथ पोज देते दिखे ओरी!

anant ambani, radhika merchant

बीते दिन देश के सबसे अमीर परिवार के घर सगाई थी, जश्न भी ऐसा था कि बॉलीवुड के सितारे खुद जमीं पर उतर आए थे और जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान जब सितारों की तस्वीरें सामने आईं तो उनके फैंस भी काफी खुश हुए हैँ। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई पार्टी की, उन्होने राधिका मर्चेंट से सगाई की है और काफी जल्दी शादी के पवित्र बंधन में वो बंध जाएंगे।

अब इस बैश से कुछ इनसाइड तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिनको राधिका मर्चेंट के दोस्त ओरहान अवतरमणि ने खुद साझा किया है। वो भी इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए एंटीलिया पहुंचे थे।

ओरी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज में साझा किया है जो कि सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

सलमान खान और जान्हवी कपूर के साथ

सलमान खान और जान्हवी कपूर के साथ

ओरी ने मेगास्टार सलमान खान और जान्हवी कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस दौरान अपने स्वैग के साथ ब्लू शर्ट और ग्रे कलर का पैंट पहना था और हमेशा की तरह काफी स्मार्ट लग रहे थे। इसके अलावा बात करें जान्हवी कपूर की तो उन्होने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीँ। जान्हवी कपूर के फैंस इन तस्वीरों को पोस्ट कर रहे हैं।

अनंत, राधिका और सगारिका

अनंत, राधिका और सगारिका

ओरी ने इसके अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ तस्वीरें साझा की हैं और इसमें वो दोनों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। अनंत को मैरून शेरवानी में मैचिंग जैकेट के साथ देखा जा सकता है, वहीं राधिका अपने लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें पेस्टल रंग की फूलों की कढ़ाई थी। इसके अलावा उन्होने एक तस्वीर अभिनेत्री सगारिका घाटगे के साथ साझा की है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। सगारिका ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी।

मीका सिंह

मीका सिंह

ओरी ने ये तस्वीर मीका सिंह के साथ पोस्ट की है। मीका सिंह को लेकर खबर आ रही है कि उन्होने परफॉर्म करने के लिए अच्छी खासी रकम चार्ज की है।

ग्रुप के साथ तस्वीर

ग्रुप के साथ तस्वीर

ओरहान अक्सर बॉलीवुड के सितारों के साथ नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी द्वारा साझा की गईं तस्वीरें चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X