इंशाल्लाह- सलमान और आलिया यहां करेगें रोमांस- संजय लीला भंसाली ने फाइनल की शूटिंग लोकेशन
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत तो रिलीज होने के बाद एक बड़ी हिट साबित हो चुकी है और फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सलमान खान की अगली फिल्मों की बात करें तो वो इस समय फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहें हैं। बता दें कि सलमान खान इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म उनकी और आलिया भट्ट की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आने वाली है।
इस समय इस फिल्म के लिए लोकेशन की तलाश चल रही है जिसकों लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान और आलिया कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने अमेरिका के फ्लोरिडा में शूटिंग करने का फैसला किया है।

बता दें कि करीब 3 सप्ताह तक सलमान और आलिया यहां पर फिल्म की शूटिंग करेगें। यही नहीं सलमान खान और आलिया भट्ट मियामी बीच और ओरलैंडो की सड़कों पर भी रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
इस फिल्म में आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस के किरदार में नजर आने वाली हैं जो कि अपने सपनों के लिए कुछ भी कर सकती है और सलमान खान एक बिजनेसमैंन है। सलमान खान इस फिल्म में अपने लुक से लोगों को दीवाना बनाने आ रहें हैं। फिल्म ईद 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications