शाहरूख खान के साथ संजय लीला भंसाली का नया प्रोजेक्ट, तय हुआ फिल्म का नाम, जानिए डीटेल्स
संजय लीला भंसाली और सलमान खान की इंशाल्लाह अब डिब्बाबंद हो चुकी है और दोनों ही अपने अपने करियर में आगे बढ़ चुके हैं। जहां सलमान खान ने ईद 2020 पर किक 2 अनाउंस कर दी है वहीं अब खबर है कि संजय लीला भंसाली भी अपनी अगली फिल्म के साथ शाहरूख खान कोअप्रोच कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम है इज़हार।
भंसाली प्रोडक्शन्स ने हाल ही में इज़हार टाईटल दर्ज करवाया है और माना जा रहा है कि ये नाकाम मोहब्बत वाली एक इंटेंस लव स्टोरी है जिसे शाहरूख खान से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है। इसलिए भंसाली ने बिना समय गंवाए, शाहरूख खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

अब देखना ये है कि शाहरूख खान इस फिल्म को हां करते हैं या नहीं। शाहरूख खान फिलहाल अपने करियर में ब्रेक ले चुके हैं और आए दिन किसी ना किसी फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ जाता है। फिलहाल शाहरूख खान का नाम कभी मधुर भंडारकर की फिल्म इंस्पेक्टर ग़ालिब से जुड़ता है तो कभी राजकुमार हिरानी के अगले प्रोजेक्ट के साथ।


Click it and Unblock the Notifications