Inshallah- सलमान खान ने डिब्बाबंद फिल्म पर संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को चिढ़ाया!

सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो सीधी बात करते हैं और कई बार वो ऐसा मजाक कर जाते हैं जो कि लोगों को हिलाकर रख देता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है जिसमें सलमान खान अपनी उस फिल्म को लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं जो कि डिब्बाबंद हो चुकी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म इंशाल्लाह की जिसको संजय लीला भंसाली बना रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भटट् नजर आने वाली हैं। इसी को लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड को होस्ट कर रहे सलमान खान ने तब मजाक बनाया जब पीरियड फिल्मों ने अवॉर्ड जीता था।
इस दौरान गंगूबाई काठियावाड़ी को अवॉर्ड मिला था। 68 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में सलमान खान ने अपनी दमदार होस्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इस वीडियो की बात करें तो इस दौरान राइटर उत्कर्षिनी वशिष्ठ सर्वश्रेष्ठ संवादों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार ले रही थीं और वो स्पीच में कहती हैं, "फिर मुझे आलिया भट्ट के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना है!"
ये बात सुनकर सलमान खान तुरंत जवाब देते हैं, "इंशाअल्लाह।" जैसे ही वो कहते हैं तो क्राउड में बैठे आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली हंसने लगते हैँ। इसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके कमेंट्स वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि 2019 में, संजय लीला भंसाली और सलमान खान 12 साल बाद इंशाअल्लाह नामक एक भव्य परियोजना के लिए फिर से साथ आने वाले थे। हालांकि इसको लेकर कुछ क्रिएटिव मतभेद हुए थे और सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। हालांकि देखना ये है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली आगे आने वाले समय में साथ आते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











