Inshallah- शूटिंग शुरु करने से पहले सलमान और आलिया करेंगे ये बड़ा काम- पूरी हुई तैयारी
सुपरस्टार सलमान खान और आलिया भट्ट फिल्म इंशाल्लाह को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। ये संजय लीला भंसाली की फिल्म है जिस कारण इसका चर्चा में होना लाजमी है। फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो शायद आपको चौका सकती है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के पहले आलिया और सलमान को संजय लीला भंसाली मॉक शूट यानि नकली शूटिंग करवाएंगे।
ऐसा करवाकर संजय लीला भंसाली ये देखना चाहते हैं कि दोनो में क्या खामियां ताकि शूटिंग से पहले दोनो को करेक्ट किया जा सके। हालांकि ऐसा काफी कम बार देखने को मिलता है लेकिन संजय लीला भंसाली कुछ भी कर सकते हैं।

संजय अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी मेहनत करते हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी तभी शुरु होगी जब फिल्म के लिए पूरी तैयारी सलमान और आलिया कर लेगें।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट..पहले ही बता चुकी हैं कि वो सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसके लिए आलिया भट्ट को वजन भी बढ़ाना है क्योंकि वो सलमान खान के साथ रोमांस करने जा रहे हैं। फिलहाल आप देखिए कैसी होगी फिल्म इंशाल्लाह की कहानी..


Click it and Unblock the Notifications