29 साल के अंकित कालरा की मौत से बेसुध पत्नी इंशा, सदमें में तस्वीरें दिखाकर बोली- फिर से तुम्हारे साथ जागना…

Insha Ghai Husband Ankita Kalra Death

Insha Ghai Husband Ankita Kalra Death: मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा की 29 साल की उम्र में हुई मौत से हर कोई हैरान-परेशान है। ऐसे में उनकी पत्नी की मनोस्थिति का अंदाजा लगाना हर किसी के वश की बात नहीं है। अंकित कालरा की मौत के बाद पत्नी इंशा घई ने सोशल मीडिया पर दिल कचोट देने वाला पोस्ट किया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर किसी की आंखों से आंसू टकप रहे हैं।

इंशा घई कालरा और उनके पति अंकित कालरा इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार कपल रील्स के लिए मशहूर थे। कपल ने फरवरी 2023 में शादी की थी और करीब डेढ़ साल बाद उनकी दुनिया बिखर गई। 19 अगस्त 2024 को अंकित कालरा का निधन हो गया और इंशा का झकझोर देने वाला नोट उनके लाखों फैंस के दिलों को तोड़ रहा है।

इंशा ने अंकित के साथ अपनी एक यादगार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अंकित, तुम मुझे छोड़कर भगवान के पास चले गए, और यह बहुत अनुचित है। हमारा 1.5 साल का साथ बहुत छोटा था। उस सुबह, मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी सुबह होगी। मैं अभी भी इनकार कर रही हूं, प्रार्थना कर रही हूं कि यह सब सिर्फ एक भयानक सपना है और मैं फिर से तुम्हारे साथ जागना चाहती हूं। तुम्हारे दिल ने साथ छोड़ दिया और इसके साथ ही मेरी जिंदगी भी थम गई है। हमारे बहुत सारे प्लान थे, और अब मैं तुम्हारे बिना खत्म हो हूं। यह सच नहीं हो सकता। आपने मुझे छोड़ दिया, और यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊँगी! स्वर्ग तुम्हे पाकर बहुत खुश होगा।"

इंशा के इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कंसोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो काफी सारे लोग अंकित की आत्मा की शांति की कामनाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही बहुत से नेटिजंस शोक में भी दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 20 अगस्त 2024 को राखी सेलिब्रेशन के ठीक एक दिन बाद इंशा घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति अंकित की एक तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को महज 29 साल की उम्र में उनके अचानक निधन की जानकारी दी। तस्वीर के ऊपर लिखा, ''अंकित कालरा की याद में। 24-3-1995...19-4-2024।'' हालांकि, इंशा ने अपने पति की मौत का कारण नहीं बताया, लेकिन इस खबर ने सभी को चौंका दिया।

इसके साथ ही इंशा ने एक दिल दहला देने वाला नोट लिखा और उनके लिए अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त किया। उनकी शादी को अभी सिर्फ़ डेढ़ साल ही हुए थे और इतनी कम उम्र में इन्फ़्लुएंसर अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने लिखा, "मुझे एक दिन ले चलो, मैं चीज़ों को अलग तरह से करने का वादा करती हूं! वापस आ जाओ बेबी, प्लीज़? मुझे तुम्हारी याद आती है।"

इंशा घई के करियर की बात करें, तो वह एक डिजिटल क्रिएटर हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 721K फॉलोअर्स हैं। वह एक डिज़ाइनर भी हैं और स्मृति व इंशा द्वारा एक क्लोथिंग लेबल 'हाउस ऑफ स्टाइल्स' की को-ऑनर हैं। उनके पति अंकित भी एक इन्फ्लुएंसर थे।

Read more about: insha ghai ankit kalra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X